फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सांकरी में मिला संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार, ढाई घंटे पूछताछ में बस एक ही बात कहता रहा

Mon, 28 Nov 2022 03:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

संदिग्ध युवक से इंटेलिजेंस की भाषाई एक्सपर्ट टीम ने घंटे तक पूछताछ की लेकिन युवक कुछ भी बताने को तैयार नही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पासपोर्ट व वीजा न होने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि बांग्लादेशी नागरिक ने बिना वीजा और बिना पासपोर्ट के कैसे सांकरी तक प्रवेश किया।
विज्ञापन
संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोरी ब्लाक के सांकरी से पुलिस ने रविवार को एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को सांकरी के लोगों ने मोरी पुलिस को सूचना दी कि यहां एक युवक घूम रहा है, जिसकी भाषा समझ में नहीं आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सांकरी पहुंची और उसे गिरफ्तार कर मोरी ले आई।

विज्ञापन


संदिग्ध बांग्लादेशी युवक के पास वीजा व पासपोर्ट नहीं था। संदिग्ध कब और कैसे सांकरी तक पहुंचा, इसे लेकर भी सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठ रहे हैं। थानाध्यक्ष मोहन सिंह कठैत ने बताया कि युवक की तलाशी लेने पर उसके पास न तो कोई पासपोर्ट मिला और न वीजा। उसकी जेब में एक पहचान पत्र मिला है, जिससे उसकी पहचान मोहम्मद तारिक पुत्र रिझाउल (21) निवासी कोशेर ढाका बांग्लादेश के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पासपोर्ट व वीजा न होने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि बांग्लादेशी नागरिक ने बिना वीजा और बिना पासपोर्ट के कैसे सांकरी तक प्रवेश किया। इसकी जांच की जा रही है। आरोपित युवक के साथ भाषा को लेकर कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं। युवक के पूछताछ के लिए भाषायी विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun News:  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर CISF ने विदेशी नागरिक से बरामद किया सेटेलाइट फोन, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


संदिग्ध युवक से इंटेलिजेंस की भाषाई एक्सपर्ट टीम ने घंटे तक पूछताछ की लेकिन युवक कुछ भी बताने को तैयार नही है। वह सिर्फ बांग्लादेश में अपने घर का पता ही बता पा रहा है। पुलिस ने युवक को न्यायालय में पेश कर दिया है। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें