फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगोड़ी गांव में बगड्वाल देवता का मेला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के बगोड़ी गांव में जीतू बगड्वाल देवता का मेला संपन्न हो गया। इस अवसर विभिन्न गांव से पहुंचे श्रद्धालुओं ने वीर भड़ जीतू बगड्वाल देवता के दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

शनिवार को बगोड़ी गांव में जीतू बगड्वाल देवता के मेले का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ हुआ। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने राज राजेश्वरी देवी व जीतू बगड्वाल देवता की डोली के साथ नृत्य किया। जीतू बगड्वाल व रानी भरुणा देवी आदि देवी-देवताओं के पश्वा चंदन बिष्ट, बलवीर बिष्ट, मान सिंह बिष्ट, विक्रम बिष्ट, हरी सिंह कोटड़ा आदि ने सभी को आशीर्वाद दिया। भड़कोट प्रधान शिवराज बिष्ट द्वारा आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मेला आयोजन में युवा संगठन, युवक मंगल व मंदिर समिति ने विशेष योगदान दिया। इस मौके पर छात्र संघ महामंत्री देवराज बिष्ट, राजपाल राणा, मनोज बिष्ट, सनोज, सूरज, साजन, दीपक, संजय, पंकज, रुकम, सचिन, अंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें