फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अजीम प्रेमजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जूडो में जीते 11 पदक

Fri, 17 Oct 2025 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले अजीम प्रेमजी स्कूल के छात्र-छात्राएं। स्रोत: जा
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

उत्तरकाशी। देहरादून में आयोजित राज्यस्तरीय प्रारंभिक शिक्षा खेल प्रतियोगिता में मातली स्थित अजीम प्रेमजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जूडो में कीर्तिमान हासिल करते हुए 11 पदक अपने नाम किए। छात्र-छात्राओं ने अलग-अगल वर्गाें में चार स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुनील बिष्ट ने कहा कि जूडो प्रतियोगिता के 23 किलोग्राम वर्ग में प्राची, 32 किलोग्राम में आयूषी, 35 किलो में अंकुश 45 किलो में साहिल ने स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही 27 किलोग्राम वर्ग में खुशी थापा, 40 किलो में अंजलि, 30 किलो में आदित्य कलूरा व 25 किलो में शौर्य ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं 44 किलोग्राम वर्ग में शीतल, 40 किलो में हैदर अली और 50 किलो में अनमोल ने कांस्य पदक जीते। विद्यालय पहुंचने पर पदक विजेता छात्र-छात्राओं का ढोल दमाऊं के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर खेल समन्वयक शूरवीर पडियार, चंदन कुंद्रा, खैरूल निशा और हिमांशु जोशी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें