फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति जन जागरूकता फैलाने के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाही में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यालय प्रबंधन समिति की तरफ से गढ़ भोज का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

भटवाड़ी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय पाही में आयोजित कार्यक्रम का ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत व उपखंड शिक्षाधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल ने शुभारंभ किया। साथ ही श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम की ओर से भेंट किए गए दो कंप्यूटरों का भी लोकार्पण किया गया। इस बीच विद्यालय में गठित बाल सरकार के प्रधानमंत्री सौम्य रावत ने सभी से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत करते हुए छात्रों ने नृत्य नाटिका ‘ओ री चिरैया’ के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या पर प्रहार किया। कक्षा-2 की छात्रा अंशिका रावत ने ‘कलियों को खिल जाने दो’ कविता पढ़ी। अरनव तथा अदिति रावत ने बेटी की महत्ता पर आधारित भाषण प्रस्तुत किए।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनोज मिनान, प्रधानाध्यापक राघवेंद्र उनियाल सहित ममता नेगी, रोशनी राणा, कविता, पिंकी राणा, अजय पंवार, कमलेश गुरुरानी, खजान सिंह, सुलोचना, जगमोहन रावत, मनोजेंद्र रावत, गिरीश रमोला, जयवीर राणा, दिनेश चौहान, मंजू नौटियाल, मंजू नेगी, लक्ष्मी चौधरी, सुनीता उनियाल, मनोरमा बिजल्वाण, शिवेंद्र नेगी, सुनील रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें