चिन्यालीसौड़। राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में सोमवार को शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उपखंड शिक्षाधिकारी लक्ष्मी चमोली ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में प्रभात रावत ने प्रथम, राजेश पंवार ने द्वितीय और अंशुल चंद रमोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में स्नेहा प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं, 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में विशेष कुमार ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय और प्रांजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में अर्चना प्रथम, आंचल द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेश बैठवान, विनोद प्रकाश जोशी, दिनेश भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद