फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: वाहर के टक्कर से सहायक उद्योग अधिकारी की मौत

Sat, 09 May 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। गंगोत्री हाईवे पर चिन्यालीसौड़ बाईपास में शनिवार को सुबह की सैर पर निकले सहायक उद्योग अधिकारी की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यूटिलिटी वाहन को रोहित पुत्र स्व. सुभाष चंद्र, निवासी कुंड, नौगांव, बड़कोट उत्तरकाशी चला रहा था। वाहन चिन्यालीसौड़ में धनपुर गांव के निकट बाईपास से गुजर रहा था तभी अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में सहायक उद्योग अधिकारी 26 वर्षीय ममराज पुत्र टीका सिंह, निवासी टिपरी बिष्ट, चिन्यालीसौड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में वाहन के ब्रेक फेल होने के साथ ही चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। एसओ धरासू मनोज असवाल ने बताया कि मृतक का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन को कब्जे में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें