उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। तीर्थयात्री बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के साथ मंदिर परिसर में अखंड ज्योति के दर्शन कर आध्यात्मिक शांति और पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मंदिर में तीर्थयात्रियों की लंबी लाइन लग रही है। वहीं, मंदिर परिसर में जल रही पवित्र अखंड ज्योति श्रद्धालुओं की विशेष आस्था का केंद्र बनी है। मान्यता है कि इस अखंड दीप के दर्शन से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। तीर्थयात्री बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ मंदिर की प्राचीन धार्मिक परंपराओं और अखंड ज्योति के दर्शन को विशेष महत्व दे रहे हैं। संवाद