फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मां बाला सुंदरी से मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद

विज्ञापन
नौगांव में कुलदेवी की मूर्ति के साथ देव पशवा। संवाद
विज्ञापन
देव स्नान करने गए पश्वाओं की घर वापसी पर किया स्वागत
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित मां बाला सुंदरी शक्ति पीठ में देव स्नान करने गए देव पश्वाओं की घर वापसी पर ग्रामीणों ने ढोल बाजों के साथ स्वागत किया। मां बाला सुंदरी की पूजा-अर्चना कर लोगों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
सुनारा गांव से 35 लोगों का दल दो दशक बाद अपनी कुल देवी मां बाला सुंदरी की दिव्य मूर्ति के साथ दो दिवसीय यात्रा पर हिमाचल प्रदेश सिरमौर जिले के त्रिलोकपुर स्थित मां बाला सुंदरी शक्ति पीठ गए, जहां मूर्ति को देव स्नान करवा गया। शुक्रवार शाम को गांव वापसी पर देवता के पश्वाओं और यात्रा दल में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने कुलदेवी की मूर्ति के साथ जागरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति स्थापना के साथ पांडव की चौंरी, थाती माता, मां काली, पौखु देवता और कालका को श्रीफल, चुनरी और आटे के हलवा का भोग चढ़ाकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान अजब सिंह, विजयपाल रावत, राजेश रावत, चतर सिंह, बुद्धि सिंह,अरुण रावत, अनीश रावत, जोगेश्वर रावत,राहुल,लवंश रावत,आदित्य रावत, आयुष, ऋषव, रितिक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें