फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बारिश और ओलों से यमुनाघाटी के सेब और गेहूं की फसलें नष्ट

Tue, 05 May 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनाघाटी में ओलावृष्टि से नष्ट फसलों का मुआवजा देने की मांग उठाई
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनाघाटी क्षेत्र में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। फसलें नष्ट होने से किसान बेहद चिंतित हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से किसानों को फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। इस संबंध में प्रभावित किसानों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन प्रेषित किया है।
ज्ञापन में बताया गया कि यमुनाघाटी क्षेत्र में लगातार अत्यधिक ओलावृष्टि होने से खेतों में खड़ी फसलें और पेड़ों में लगे फल पूरी तरह बरबाद हो गए हैं। आपदा के कारण किसानों और बागवानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनकी आजीविका का मुख्य साधन प्रभावित हुआ है। ओलावृष्टि से खेतों में गेहूं सहित बागानों में सेब के पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

इस बार सेब उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। सेब उत्पादन पर असर पड़ने से सीधे तौर पर बागवानों की आर्थिकी प्रभावित होगी। क्षेत्रीय काश्तकारों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का जल्द सर्वे कराकर प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही फसल बीमा कंपनी के माध्यम से भी राहत राशि दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में कालिंदी मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रवीण सिंह असवाल, ग्राम प्रधान स्यालव जय प्रकाश रावत, युवा नेता आजाद डिमरी, महामंत्री तरवीन राणा, संतोष चौहान, कपिल राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें