फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: टीकाकरण के लिए एएनएम और आशा कार्यकर्ता बहा रहे पसीना

Sat, 18 Oct 2025 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सात से आठ किमी पैदल दूरी नापने के लिए हैं मजबूर
विज्ञापन

उत्तरकाशी/ मोरी। विकासखंड के जखोल स्थित एएनएम सब सेंटर के कर्मचारी और आशा वर्कर जान जोखिम में डालकर करीब सात से आठ किमी की दूरी तय कर ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान जंगल के रास्तों से कई बार जंगली जानवरों का भय बना रहता है। वहीं टीकाकरण के कार्य में एएनएम कर्मियों के साथ पूरा साथ निभा रही आशा वर्करों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है।
मोरी के जखोल एएनएम सब सेंटर की एएनएम लक्ष्मी कठैत सहित आशा सुलभ कतरी, कविता नौटियाल और अतरी देवी ने बताया कि वे क्षेत्र के दूरस्थ गांव में टीकाकरण के लिए करीब सात से आठ किमी की पैदल दूरी तय कर रही हैं। वहीं मानसून सीजन में यह मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण जंगलों के बीच से आवाजाही करने को मजबूर हैं। इससे वहां पर जंगली जानवरों और अनहोनी का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके केंद्र में क्षेत्र के 12 गांव आते हैं। इनमें से सावणी, सटुड़ी और धारा गांव पहुंचने के लिए उन्हें करीब सात किमी की पैदल दूरी तय करती पड़ती है। एक ओर लोग इन विषम परिस्थितियों से जूझ रहे हैं तो वहीं टीकाकरण अभियान में कार्य कर रही आशा वर्कर को तीन माह से वेतन नहीं मिल पाया है। इससक उनके सामने आर्थिकी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें