फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगे कार्यबहिष्कार

Mon, 13 Oct 2025 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। लंबे समय से लंबित मांगों का निस्तारण नहीं होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। साथ ही मांगों का निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने मांगों को लेकर एसडीएम पुरोला के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित कर जल्द ही मांगों का निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्रित हुई। वहां उन्होंने कार्य बहिष्कार कर एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीते लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस और संतोषजनक निर्णय नहीं लिया है।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक और ठोस निर्णय नहीं लेती है तब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किसी भी प्रकार का ऑनलाइन और ऑफलाइन विभागीय कार्य नहीं करेगी। ज्ञापन पर संगठन अध्यक्ष सीमा देवी, हेमलती, शांति, कविता, शीला, प्रमिला, सरस्वती, मंजू देवी, गंगावती, मीना, अनीता, बबीता, जयमाला, मनी देवी, सरिता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें