फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Mon, 06 Apr 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलेभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मांगों को लेकर धरना जारी है। सोमवार को विकासखंड डुंडा और भटवाड़ी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मिनी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डुंडा और भटवाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से मानदेय वृद्धि की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी ने बताया कि मांगों को लेकर जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ब्लॉकों में पूरी तरह से कार्य बहिष्कार पर हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण है और उनका उद्देश्य केवल अपनी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखना है। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी, जिला सचिव सुमित्रा, तारा, सुनीता देवी पंवार, संगीता सेमवाल, विजयलक्ष्मी चौहान, भुवनेश्वरी, वंदना नौटियाल शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें