फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पुरोला में काठगोदाम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Mon, 06 Apr 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला ए रहा उपविजेता, कमल नदी तट पर हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

पुरोला (उत्तरकाशी)। कमल नदी के तट स्थित खेल मैदान में चल रहा राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न हो गया है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में काठगोदाम और पुरोला ए के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई जिसमें काठगोदाम ने 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।


टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पुरोला ए की टीम मुकाबले में शुरूआत से ही गोल के लिए संघर्ष करती नजर आई। मुकाबले में काठगोदाम टीम ने लगातार 3-0 गोल कर अपनी जीत सुनिश्चित की। टूर्नामेंट के दौरान राज्य के विभिन्न जनपदों से आई लगभग दर्जनभर टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में पुरोला ए और काठगोदाम की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहारी लाल शाह उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों को खेल जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भूपाल गुसाईं, रोहिताश उनियाल, रणजीत कुमार, जगदेव सिंह नेगी, सिद्धार्थ बिजल्वाण, शमी बोरियाण सहित अन्य कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें