उत्तरकाशी। दो दिन की बर्फबारी के बाद हर्षिल घाटी में खिली धूप से बर्फ की सफेद चादर ओढ़े बेहद खुबसूरत लग रहा है। इस बीच झाला के समीप पहाड़ी पर एवलांच खिसकने की घटना भी देखने को मिली। हालांकि यह एवलांच सड़क नहीं पहुंच पाया लेकिन पहाड़ी में यह एवलांच भी हिमनद की तरह बहता हुआ दिखा।
शनिवार को जनपद के गंगोत्री यमुनोत्री सहित हर्षिल, गोमुख आदि क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी देखने को मिली। दो दिन की बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से समुद्रतल से तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर एवलांच आने की चेतावनी भी दी गई थी। शनिवार को हर्षिल घाटी में चटख धूप खिलने के बाद बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पूरा क्षेत्र बहुत की खूबसूरत दिख रहा है। स्थानीय निवासी अखिल पंत ने बताया कि शनिवार दोपहर को झाला के समीप पहाड़ी पर एवलांच आता दिखाई दिया। हालांकि यह एवलांच सड़क तक नहीं पहुंचा, यह पहाड़ियों के बीच में ही समाप्त हो गया था। पंत ने कहा कि यह भी हिमनद के रूप में बहकर आया।