फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: ओपन टनल में यात्रियों को चित्रों से मिलेगी मंदिरों की जानकारी

Sun, 18 May 2025 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद के नगर द्वार गंगोत्री हाईवे पर ओपन टनल पार करने पर अब देश-विदेश के यात्रियों को जिले के विभिन्न मंदिरों की जानकारी मिलेगी। इसके लिए नगरपालिका की ओर से दीवारों पर स्थानीय मंदिरों के साथ ही उनके बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे यात्री गंगोत्री-यमुनोत्री के साथ ही जनपद के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर पाएंगे।
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर एनएचआईडीसीएल की ओर से करीब 200 मीटर लंबी ओपन टनल का निर्माण किया गया है। नगरपालिका की ओर से टनल की दीवारों पर स्थानीय देवी-देवताओं की मूर्ति सहित मुख्य मंंदिरों और मेलों की तस्वीरें उकेरी जा रही है। पालिका की ओर से देहरादून के युवाओं को इसके लिए कार्य सौंपा गया है। पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने बताया कि चुंगी नगर का मुख्य द्वार है। इसलिए यहां पर चारधाम यात्रियों की जानकारी के लिए मंदिरों की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं चुंगी के पास पार्क निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें