फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: वॉलीबाल में अल्पाइन स्कूल की बालिकाओं ने जीता रजत

Fri, 09 Oct 2026 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

उत्तरकाशी।
भारतीय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में अल्पाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग में विद्यालय की टीम ने रजत, जबकि बालक वर्ग में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में बीती चार, पांच अक्तूबर को आयोजित प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में वैष्णवी चौहान की कप्तानी में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बावजूद टीम को 20-21 और 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। टीम में सौम्य देव, गौरी बिजल्वान, कनिका, अरुही रमोला, स्नेह, सोनाक्षी, अशिका राणा, दिया, अदिति, सौम्य उनियाल और कनिष्का शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में कप्तान सोनू के नेतृत्व में मानस चौहान, गौरव सेमवाल, केशव व्यास, शुभ बिजल्वान, दीपक सिंह, इशांत सिंह, सक्षम और रितेश पंवार ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में सफलता के बाद विद्यालय लौटने पर खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्रधानाचार्य मेजर आरएस जमनाल ने सभा में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने वाले वॉलीबाल कोच अरविंद सिंह को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें