फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जिला योजनाओं में धांधली के आरोप को बताया निराधार

Thu, 03 Sep 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला योजनाओं में धांधली और अनियमितता के आरोपों को लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने स्थिति साफ करते हुए इन्हें निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्र की जरूरतों और जनसमस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों के लिए धनराशि का आवंटन किया है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जिला योजना तैयार करने से पहले ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों और पार्टी मंडल अध्यक्षों से क्षेत्रवार सुझाव लिए गए। इन्हीं सुझावों के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों की प्राथमिक समस्याओं और विकास आवश्यकताओं को देखते हुए योजनाओं में धनराशि का प्रावधान किया गया है।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मंत्री सौरभ बहुगुणा के पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री का जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जनपद को ओबीसी की परिधि में लाने सहित जिले के विकास में उनका अहम योगदान रहा है। समर्थन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह नेगी, भरत सिंह बिष्ट, हीरालाल, प्रतिनिधि देवेंद्र नाथ, अनिल रावत, रायसिंह रावत, राजेन्द्र राणा आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें