फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सड़क का एलाइनमेंट तय मानकों के अनुसार नहीं करने का आरोप

Wed, 18 Mar 2026 04:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया आरोप, भविष्य में वाहनों की आवाजाही हो सकती है प्रभावित
विज्ञापन

पुरोला। मोरी प्रखंड के तहत निर्माणाधीन सौड़ तालुका, ओसला मोटर मार्ग पर सड़क कटिंग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क का एलाइनमेंट तय मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा जिससे भविष्य में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। उन्होंने मौके पर जाकर इसका विरोध किया।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क कटिंग ऐसे खड़ी और कठिन ढलान वाले हिस्सों से की जा रही है जहां वर्तमान में खच्चरों का चलना भी मुश्किल है। ऐसे में मार्ग पर बड़े वाहनों का संचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से हो पाना संदिग्ध है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा तो करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई से मांग की है कि निर्माण कार्य की सख्त निगरानी की जाए और ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके और खासकर रात के समय किए जा रहे कार्यों पर रोक लगाई जाए। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विरोध जताने वालों में हरिचंद, हृदेश, उमराल सिंह, शलदार, रमेश लाल, मारकंडी, गजेंद्र और बृजमोहन लाल सहित कई लोग शामिल हैं। वहीं, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सुभाष दोरियाल ने बताया कि सड़क कटिंग का कार्य अभी प्रारंभिक चरण में है और मौके पर दो कनिष्ठ अभियंताओं की निगरानी में कार्य मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें