फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के विमान ने उड़ानभरने का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
वायुसेना के एएन-32 मल्टीपरपज विमान ने मंगलवार को चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर उड़ान भरने का अभ्यास किया। करीब छह बार अभ्यास के दौरान कोई अधिकारी एयरक्राफ्ट से बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन

सिविल एविएशन की ओर से हवाई पट्टी का निर्माण कराया गया है। अभी तक यहां नियमित नागरिक उड़ानें तो शुरू नहीं हो पाई हैं, लेकिन वायुसेना के विमान कई बार लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास करने के साथ ही अपनी जरूरत के अनुसार बदलाव के निर्देश दे चुके हैं। मंगलवार को एक बार फिर वायुसेना ने यहां अभ्यास किया। सुबह वायुसेना के आगरा एयरबेस से एक एलएच हेलीकॉप्टर कम्यूनिकेशन टीम को लेकर चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर उतरा। इसके बाद वायुसेना के एएन-32 मल्टी परपज विमान ने हवाई पट्टी पर छह बार लैंडिंग व टेकऑफ का अभ्यास किया। दोपहर बाद वायुसेना का हेलीकॉप्टर कम्यूनिकेशन टीम को लेकर आगरा एयरबेस लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें