फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सुलगने लगे जिले के जंगल

Sat, 04 Jun 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी (बड़कोट)
विज्ञापन
जंगलों में आग - फोटो : file photo
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से सूखे जैसे हालात में जिले के जंगल फिर सुलगने लगे हैं। अपर यमुना वन प्रभाग के राड़ी क्षेत्र में जंगलों की आग बांज बुरांस के जंगलों तक फैल गई है।
विज्ञापन

बीते माह जिले के जंगलों में आग लगने से भारी नुकसान हुआ।

हालांकि मई तीसरे और चौथे हफ्ते में हुई बारिश से जंगलों की आग बुझ गई थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से एक बार फिर सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अपर यमुना वन प्रभाग के अंतर्गत राड़ी, पत्थरगाड, कंसेरू, उपराड़ी, नंदगांव, डंडालगांव के ऊपरी हिस्सों में जंगल आग की चपेट में हैं।

चीड़ जंगलों से आगे बढ़कर आग बांज बुरांस के जंगलों तक फैल गई है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने के साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। डीएफओ डीके सिंह ने बताया कि वन कर्मियों को दावानल पर नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। चिलचिलाती धूप में जंगलों की आग पर काबू पाने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें