फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं मिलने पर ईई को घेरा

Mon, 28 Mar 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बीते दो माह से पेयजल किल्लत से जूझ रही मनेरा गांव की महिलाओं ने सोमवार को जल संस्थान के दफ्तर में जमकर हंगामा किया। अधिशासी अभियंता का घेराव कर महिलाओं ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। ईई की ओर से शीघ्र कार्रवाई का भरोसा मिलने पर महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के निकटवर्ती मनेरा गांव में बीते दो माह से पेयजल किल्लत बनी हुई है। गांव के प्राकृतिक स्रोत पर पानी कम होने तथा पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण नलों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।

70 परिवारों वाले गांव के लोग भागीरथी नदी से पानी ढोकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। अब गर्मी बढ़ने के साथ ही समस्या और गहराएगी, यह तय है। बार-बार शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को गांव की महिलाएं जल संस्थान के दफ्तर धमक गईं। यहां उन्होंने ईई का घेराव कर शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि आजकल बोर्ड परीक्षाओं के बावजूद बच्चे नदी से पानी ढोने को मजबूर हैं। ऐसे में उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हर साल गर्मियों में गांव में पानी का संकट रहता है, लेकिन जल संस्थान के अधिकारी सुध लेने को राजी नहीं।

उन्होंने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर दफ्तर में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। ईई विरेंद्र वर्मा द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर ही महिलाएं शांत हुईं। इस मौके पर जशोदा, विनीता, अतरा देवी, शकुंतला देवी, ममता, दीपिका रमोला, सुनीता, कौंरी देवी, समिता बिष्ट आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें