फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्टर में उपस्थित एडीओ, कार्यालय से नदारद

विज्ञापन
उत्तरकाशी में विकासखंड कार्यालय डुंडा में उपस्थिति पंजिका चेक करते डीएम मयूर दीक्षित। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी डुंडा कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर के बावजूद कार्यालय से नदारद मिले। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उक्त अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी कार्यालय में अव्यवस्थाओं की भरमार मिली।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय डुंडा का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पता चला कि सहायक विकास अधिकारी ने पंजिका पर हस्ताक्षर तो किए हैं लेकिन कार्यालय में मौजूद नहीं हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्मिक का स्पष्टीकरण तलब किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीक्षित ने मनरेगा सेल में कार्यरत उपकार्यक्रम अधिकारी समेत दो कंप्यूटर आपरेटरों से एक लाख से कम लागत की योजनाओं के पेंडिंग स्टीमेट के बारे में पूछा लेकिन कोई बता नहीं पाया। करीब 348 फाइलें ऐसी मिलीं जिनका कार्य पूर्ण होने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया था। जिलाधिकारी दीक्षित ने लापरवाह कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें