फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा विंटर कॉन्क्लेव

Tue, 09 Dec 2025 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन प्रवास, हर्षिल और सांकरी में से एक स्थान किया जाएगा चयनित
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से विंटर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए होटल एसोसिएशन और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर दोनों धामों के शीतकालीन प्रवास सहित हर्षिल और सांकरी में एक स्थान चयनित कर वहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और मौजूदा पर्यटन स्थलों के विकास एवं रखरखाव की समीक्षा करने और नई योजनाओं पर विचार-विमर्श करने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक ली। बैठक में नए पर्यटन डेस्टिनेशन के चयन व विकास, विभागीय परिसम्पत्तियों के संचालन एवं रख–रखाव, पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने पर्यटन विभाग से पर्यटन संपत्तियों का विवरण प्राप्त करते हुए जनपद में पार्किंग, पार्क, ईको पार्क एवं एडवेंचर पार्क विकसित किए जाने के लिए भी ठोस योजना बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए होमस्टे और इको-टूरिज़्म जैसी पहलों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सीडीओ जयभारत सिंह, डीएफओ डीपी बलूनी, डीटीडीओ केके जोशी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूडा,ग्राम प्रधान हर्षिल सुचिता रौतेला उपस्थित रहे एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष कुमार तथा संबंधित अधिकारीगण वीसी के माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें