फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: करंट लगने से एक ग्रामीण झुलसा, खच्चर की माैत

Wed, 05 Aug 2026 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों में ऊर्जा निगम के खिलाफ जताया आक्रोश, जल्द समस्या हल करने की मांग
विज्ञापन

पुरोला। मोरी विकासखंड की फतेपर्वत पट्टी के सेवा गांव के समीप बिजली लाइन में करंट लगने से एक खच्चर की मौत हो गई जबकि दो अन्य खच्चर व मालिक देव कुमार झुलस गए। घटना के बाद सेवा और बरी गांव के ग्रामीणों में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं की गई तो वे धोला विद्युत गृह पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि सेवा और बरी गांव में पिछले दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। कई बार शिकायत करने के बावजूद निगम ने समय पर लाइन की मरम्मत नहीं कराई। सोमवार को कर्मचारियों ने लाइन ठीक कर बिजली आपूर्ति शुरू की लेकिन सेवा गांव के पास एक बिजली के खंभे से करंट लगने से देव कुमार व उसके तीन खच्चर झुलस गए जिनमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सेवा गांव के निवासी पटवारी सिंह रावत ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण क्षेत्र में लगातार बिजली संकट बना है। समय पर मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उधर, सहायक अभियंता विद्युत रोबिन सिंह ने बताया कि सेवा-बरी गांव की लाइन में लगातार तकनीकी दिक्कतें आ रही है। ढीली और झूलती विद्युत लाइनों की मरम्मत का कार्य जल्द कराया जाएगा। विभाग को एक खच्चर की मौत की सूचना मिली है और मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें