फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सिदरी के फफराला तोक में दो मंजिला मकान जलकर राख

Wed, 11 Nov 2026 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी विकासखंड के सिदरी गांव के फफराला तोक में मंगलवार देर रात भीषण अग्निकांड में लकड़ी का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

फफराला तोक निवासी दिनेश कुमार का परिवार मंगलवार देर रात घर में सो रहा था। इसी दौरान अचानक मकान में आग लग गई। लकड़ी के भवन में आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते ऊंची लपटें उठने लगी। आग का विकराल रूप देखकर ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। अपनी जान की परवाह किए बिना ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मकान में फंसे बच्चों व महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि घर का सामान बचाने का कोई मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने बताया कि फफराला तोक में दिनेश कुमार के दोमंजिला मकान में आग लगने से राशन, कपड़े और अन्य घरेलू सामग्री जलकर नष्ट हुई है। राजस्व टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें