फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम में श्रद्धालु की मौत, अब तक कुल 11 मौतें

Fri, 22 May 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए आए एक तीर्थयात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई। धाम में सीने में दर्द की शिकायत के बाद श्रद्धालु की मौत हुई है। अब तक धाम में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 62 वर्षीय बलवंत कारभारी सावंत निवासी ग्राम डोगर गांव, तहसील देवला, जिला नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बलवंत सावंत अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आए थे। यमुनोत्री धाम के दर्शन कर गंगोत्री धाम की यात्रा पर जाना था। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार देर शाम उन्हें निजी वाहन से सीएचसी बड़कोट में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉ अंगद सिंह राणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई। शव के पंचनामा की कार्रवाई पूरी परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें