फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: खदाड़ा गांव में गुलदार ने घोड़े को मार डाला

Sun, 03 May 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत खदाड़ा में गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। बीते रात गुलदार ने एक घोड़े को मार दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से घोड़े मालिक को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन

बीते शनिवार को खदाड़ा गांव निवासी रामसू लाल का घोड़ा गांव के पास जंगलों में चारा चुगने गया था। देर शाम को गुलदार ने अचानक हमला कर घोड़े को मार डाला। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान सोहनलाल कोहली, विवेक बिष्ट, लवेंद्र महर, श्याम लाल भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गुलदार की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन

इससे आए दिन पशुओं पर हमले हो रहे हैं जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित घोड़ा स्वामी को उचित मुआवजा देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें