ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरा लगाने की उठाई मांग
नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत सौड़ उप्पू और तल्ला उप्पू क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार ने एक ही रात में अलग-अलग गांव की दो महिलाओं पर हमला कर दिया। समय रहते परिजनों को घटना का पता चल गया जिससे उन्होंने शोर मचाकर गुलदार को भगा दिया। हमले में दोनों को गहरी खरोंचे लग गई। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए शीघ्र ही गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
सौड़ उप्पू के प्रधान विकास सिंह गुसाईं ने डीएफओ को दिए पत्र में बताया कि 22 जून की रात करीब नौ बजे रमेश राणा परिवार के साथ ऊपरी मंजिल के बरामदे में बैठे हुए थे। इस दौरान वहां आ धमके गुलदार ने उनकी बेटी सानवी पर हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। सानवी के सिर पर गहरा घाव होने पर तीन टांके लगाने के बाद उसे घर भेज दिया।
उसी रात करीब डेढ़ बजे गुलदार ने तल्ला उप्पू में एक महिला पर हमला कर दिया। गांव की प्रधान सुशीला देवी, भाजपा महामंत्री राजेंद्र जुयाल, महावीर सिंह चौहान और प्रताप गुसाईं ने बताया कि गांव की सुषमा देवी पत्नी रमेश लाल रात करीब डेढ़ बजे शौच के लिए बाहर आई, इस दौरान वहां घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर परिजन भी कमरे से बाहर आ गए जिससे गुलदार भाग गया।
परिजनों ने रात ही 108 सेवा से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसके सिर पर चार टांके लगाने के बाद उसे भी छुट्टी दे दी। उत्तराखंड किसान सभा के संयुक्त सचिव भगवान सिंह राणा ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है।
गुलदार के हमले में दो लोगों के घायल होने की सूचना पर वन कर्मियों को गश्त के लिए मौके पर भेजा गया है। गांव में शीघ्र पिंजरा लगाने की कार्यवाही की जा रही है।
- जन्मेजय रमोला उप प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी।