फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मंगसीर बग्वाल में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक

Thu, 12 Nov 2026 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
छह से आठ दिसंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी की लोक संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत से जुड़े मंगसीर बग्वाल का आयोजन इस वर्ष 6, 7 और 8 दिसंबर को रामलीला मैदान में किया जाएगा। अनघा फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में बाल बग्वाल, बेटी बग्वाल और मुख्य बग्वाल के माध्यम से लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
अनघा फाउंडेशन के अध्यक्ष राघवेंद्र उनियाल व संयोजक अजय पुरी ने बृहस्पतिवार को बग्वाल कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन के पहले दिन छह दिसंबर को बाल बग्वाल मनाई जाएगी। इसमें बच्चों के लिए गढ़ भोज, गढ़ संग्रहालय, रस्साकशी, पिट्ठू गरम, गढ़ फैशन और गढ़ चित्रण जैसी प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन

सात दिसंबर को बेटी बग्वाल के तहत स्कूली बच्चों की खेलकूद और शैक्षिक प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाल ढोल वादन प्रतियोगिता आयोजित होगी। शाम को संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं, आठ दिसंबर को मुख्य बग्वाल मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 11 बजे से महिला ओपन वर्ग में रस्साकशी और पुरुष वर्ग में रस्साकशी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

शाम को भैलू नृत्य के बाद संगीत संध्या आयोजित की जाएगी। तीनों दिन आयोजित होने वाले महोत्सव में गढ़ भोज, लोक कला, पारंपरिक वेशभूषा, लोक संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए उत्तरकाशी की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिलेगी। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी बोली, भाषा और संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें