फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बसराली गांव में दो मंजिले आवासीय मकान में लगी आग

Sun, 21 Dec 2025 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। तहसील बड़कोट के अंतर्गत बसराली गांव में शनिवार को देर रात एक दो मंजिले आवासीय मकान में अचानक आग लगने से घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की मकान में आग लगने से किसी प्रकार की जन व पशु हानि नहीं हुई।
विज्ञापन

शनिवार को देर रात बसराली गांव निवासी मदन सिंह राणा के दो मंजिले मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आज इतनी विकराल हुई की मकान सहित घर में रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। पीड़ित परिवार ने बड़कोट तहसील प्रशासन को आग की सूचना दी और प्रशासन से आर्थिक सहायता व आग से हुए नुकसान के उचित मुआवजे की मांग की। एसडीएम बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि राजस्व टीम को मौके पर आग लगने से हुए नुकसान के आंकलन को लेकर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें