फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भालू ने गोशाला की छत की क्षतिग्रस्त, शहद के बॉक्स तोड़े

Sat, 24 Oct 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। कफनौल क्षेत्र में भालू की लगातार बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। भालू ने गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर जाड़िया तोक में शैलेन्द्र चौहान की गोशाला की छत तोड़कर अंदर रखे मधुमक्खी पालन के बॉक्स क्षतिग्रस्त कर दिए।
विज्ञापन

घटना का पता सुबह चला जब शैलेन्द्र चौहान मवेशियों को घास देने गोशाला पहुंचे। बताया गया कि भालू बाहर निकलते समय दरवाजा भी तोड़ गया। वहीं, स्योरी फल पट्टी में भी भालू ने एक अन्य गोशाला में घुसने का प्रयास किया। करीब एक सप्ताह पहले कफनौल गांव में भालू ने रणवीर सिंह पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वन क्षेत्राधिकारी विवेक चौहान ने बताया कि गश्ती दल क्षेत्र में मुस्तैद है और निगरानी बढ़ाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें