फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: आधार अपडेट करवाने के लिए साठ किमी की दौड़

Wed, 01 Jul 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजणा क्षेत्र में आधार सेवा केंद्र नहीं होने से लोग हो रहे हैं परेशान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गाजणा क्षेत्र में आधार सेवा केंद्र के अभाव से हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके चलते लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर अथवा बायोमेट्रिक अपडेट कराने जैसे कार्यों के लिए 40 से 65 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत ने बताया कि न्यूगांव-गाजणा जिला पंचायत क्षेत्र में लगभग 25 हजार की आबादी निवास करती है। इसके साथ यहां 26 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद आज तक क्षेत्र में स्थायी आधार कार्ड सेवा केंद्र की स्थापना नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण लोगों को यात्रा में पूरा दिन लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन पर अतिरिक्त खर्च उठाने के साथ कई बार तकनीकी कारणों या भीड़ के चलते लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ता है। इसका सबसे अधिक प्रभाव बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों, विद्यार्थियों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर पड़ रहा है। गाजणा क्षेत्र के केंद्रीय स्थान धौंतरी में स्थायी आधार सेवा केंद्र स्थापित होने से क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के लोगों को स्थानीय स्तर पर आधार संबंधी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने डीएम से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए धौंतरी में स्थायी आधार सेवा केंद्र शीघ्र संचालित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें