फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: डेढ़ साल से तैयार दस करोड़ की मंडी का नहीं हुआ उद्घाटन

Sat, 17 Oct 2026 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों और बागवानों को निराशा हाथ लगी, लंबे समय से रहे थे इंतजार
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। बर्नीगाड में महाविद्यालय का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र को उच्च शिक्षा की सौगात दी लेकिन नौगांव में डेढ़ साल से बनकर तैयार दस करोड़ रुपये की कृषि उत्पादन मंडी समिति का उद्घाटन नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री के दौरे में मंडी को शामिल न किए जाने से उन किसानों और बागवानों को निराशा हाथ लगी है जो लंबे समय से इसके संचालन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
खास बात यह है कि सीएम धामी ने ही वर्ष 2021 में इस मंडी समिति का शिलान्यास किया था। निर्माण कार्य पूरा हुए करीब डेढ़ साल बीत चुका है, लेकिन मंडी अब तक शुरू नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंडी का उद्घाटन शामिल न होने से इसके संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

नौगांव क्षेत्र सेब, टमाटर और अन्य नकदी फसलों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। इसके बावजूद किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर बाजार और जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। मंडी बनने से किसानों को उपज बेचने के लिए उचित जगह मिलने, बिचौलियों पर निर्भरता घटने और फसल का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद थी लेकिन करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी मंडी का इस्तेमाल शुरू न होना किसानों की इन उम्मीदों पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद सेमवाल, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रणवीर रावत और सरदार सिंह राणा ने मंडी शुरू न होने पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जब मंडी बनकर तैयार है तो सरकार इसके संचालन में देरी क्यों कर रही है। किसानों की जरूरतों को देखते हुए मंडी को जल्द शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें