फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब निर्माण से आई आपदा : शेखर पाठक

Thu, 03 Jul 2014 05:32 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। पांगू-अस्कोट-आरकोट पद यात्रा बड़कोट पहुंच गई है। इस दौरान दल के सदस्यों ने बीते साल यमुना नदी द्वारा मचाई गई तबाही का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने आपदा के लिए अवैज्ञानिक ढंग से हो रहे निर्माण और वनों के कटान को उत्तरदायी बताया।
विज्ञापन

27 मई को नेपाल से लगे पांगू से शुरू हुई अस्कोट-आराकोट पद यात्रा के मंगलवार को बड़कोट पहुंचने पर नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान दल के सदस्यों ने कालेज सभागार में स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर अपने अनुभव साझा किए। दल के मुखिया डा. शेखर पाठक ने पद यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने यमुना घाटी में हार्क संस्था की ओर से कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि इस तरह के प्रयास ही पहाड़ से पलायन रोकने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके बाद दल के सदस्याें ने बीते साल की आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया तथा इस तबाही के लिए बेतरतीब ढंग से हो रहे विकास कार्यों और पर्यावरण से छेड़छाड़ को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अतोल रावत, प्रो. आरएस असवाल, कमल जोशी, शंकर सिंह भाटिया, देवेंद्र नौटियाल, देवेंद्र कैंथोला, बलवीर असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें