बड़कोट। नौगांव ब्लाक के बचाणगांव निवासी दर्शन लाल का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगने से उनके परिजन परेशान हैं। लापता व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस से शीघ्र पता लगाने की मांग की है।
दर्शन लाल की पत्नी बीना ने बताया कि एक अप्रैल को उनके पति देहरादून से लौट रहे थे। शाम पांच बजे उन्होंने फोन पर सारीगाड एवं बरनीगाड के बीच अपनी तबियत खराब होने की जानकारी दी थी। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और उनका कहीं अता-पता नहीं है। लापता दर्शन लाल (38) रमसा के तहत चिन्यालीसौड़ प्रखंड के खाल्डीगाड बेसिक स्कूल में शिक्षक पद पर तैनात था। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर लापता शिक्षक की पत्नी ने पुरोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर अपने पति की तलाश करने की मांग की है।