फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम की सभाएं भी टली

Mon, 14 Apr 2014 05:31 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। रविवार को भारी बारिश होने से कांग्रेस को पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की भटवाड़ी और डुंडा में प्रस्तावित चुनावी जनसभाएं स्थगित करनी पड़ीं। पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को टिहरी सीट से पार्टी प्रत्याशी साकेत बहुगुणा के प्रचार के लिए भटवाड़ी-डुंडा में चुनावी जनसभाएं करने वाले थे। रविवार सुबह से ही बारिश शुरू होने से कार्यक्रम स्थगित हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन



सीएम की भी रोकी राह
रुद्रप्रयाग। मौसम खराब होने से मुख्यमंत्री हरीश रावत केदारघाटी दौरा नहीं कर पाए। मुख्यमंत्री को रविवार सुबह 10 बजे केदारनाथ धाम का हवाई सर्वेक्षण करना था। वापसी में उनका सोनप्रयाग में कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम था। सोनप्रयाग से गुप्तकाशी तक सीएम को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करना था। दोपहर एक बजे उनकी गुप्तकाशी में जनसभा थी। लेकिन मौसम मुख्यमंत्री की राह का रोड़ा बना गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें