फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला तस्करी रोकने को बनाएंगे एक्शन प्लान

Sun, 01 Dec 2013 05:43 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जोशियाड़ा में उत्तरकाशी बालिका रक्षा समूह की दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन उत्तराखंड में घटते लिंगानुपात एवं महिलाओं की बढ़ती तस्करी पर चिंता व्यक्त की गई। इसके रोकने के लिए एक्शन प्लान बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी, केएसएस सितारगंज और एक्शन एंड लखनऊ की ओर से आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में लिंगानुपात लगातार घटता जा रहा है। इसे रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है। कार्यशाला में महिलाआें की तस्करी रोकने पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला में द्वारिका सेमवाल, गोपाल थपलियाल, संदीप उनियाल, प्रताप पोखरियाल, दिनेश रावत, शांति परमार, श्वेता बधानी, विपिन चौहान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें