फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत प्रतियोगिताओं में विश्वनाथ महाविद्यालय का दबदबा

Thu, 21 Nov 2013 05:42 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बालिका इंटर कालेज में आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी का दबदबा रहा। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जयेंद्री राणा शामिल हुए। उन्होंने संस्कृत भाषा के संरक्षण पर जोर दिया। इस मौके पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी प्रथम और जीआईसी श्रीकोट द्वितीय रहा। कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी प्रथम, संस्कृत विद्यालय जोगत द्वितीय और जीआईसी श्रीकोट तृतीय स्थान पर रहे। आशुभाषण के वरिष्ठ वर्ग में गोस्वामी गणेशदत्त विद्या मंदिर इंटर कालेज के सतीश कैंतुरा, संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी के महेश भट्ट, पीजी कालेज उत्तरकाशी की सुचिता पंवार और कनिष्ठ वर्ग में गोस्वामी के सौरभ पोखरियाल, जीआईसी श्रीकोट के कार्तिकेय जगूड़ी और संस्कृत महाविद्यालय के सूरज नौटियाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोक अंत्याक्षरी वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी के कैलाश पैन्यूली, जीआईसी श्रीकोट की दिव्या महंत, गोस्वामी गेणशदत्त के अतुल भट्ट जबकि कनिष्ठ वर्ग में सरस्वती संस्कृत विद्यालय जोगत के वेदांत जगूड़ी, जीआईसी श्रीकोट के कार्तिकेय जगूड़ी और संस्कृत महाविद्यालय के आजाद डिमरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इस मौके पर संयोजक उमेश बहुगुणा, सह संयोजक डा. कुशलानंद रतूड़ी, जयेंद्र पंवार, ओम बधानी, एमए अंसारी, अरविंद पश्चिमी, भूपेश कुड़ियाल और उमेश तलवाड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें