फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के लिए चकोन के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Jan 2013 05:31 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डुंडा प्रखंड के बेसिक स्कूल चकोन में शिक्षक तैनात करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह स्कूल दो वर्षों से एक शिक्षा मित्र के भरोसे है। यहां नियुक्त शिक्षिका को जिला मुख्यालय के निकटवर्ती स्कूल से संबद्ध कर वेतन चकोन स्कूल से ही दी जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंची चकोन की प्रधान कैलाशी देवी, छेणी देवी, सुंदरी देवी, शकुंतला, सीमा देवी आदि ने बताया कि गांव का बेसिक स्कूल दो वर्ष से एक शिक्षा मित्र के भरोसे है। स्कूल में 52 बच्चे हैं। यहां एक शिक्षिका की नियुक्ति की गई, लेकिन उसे भी अन्यत्र संबद्ध कर दिया गया। बार-बार मांग करने पर भी शिक्षा विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। ग्रामीणों ने सीईओ के समक्ष आक्रोश जताते हुए चेतावनी दी कि 15 दिन के भीतर गांव के स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा। इस मौके पर सत्येंद्र पंवार, अनिल राणा, नरेश राणा, दिनेश, सुनील राणा, भरतलाल आदि मौजूद थे।

कोट-
ग्रामीणों की मांग जायज है। तीन माह पहले अन्यत्र संबद्ध शिक्षकों को अपने मूल विद्यालयों में जाने के आदेश दिए गए थे। अब खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर आदेश का अनुपालन तुरंत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।- परशुराम वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें