पुरोला। असम राइफल्स में असिस्टेंट कमाडेंट ढकाड़ा गांव निवासी मदन लाल शाह को सेना मेडल से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष है।
मणिपुर में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट शाह ने 3 फरवरी 2011 में उग्रवादियों से लड़ाई में वीरता का परिचय दिया। उन्होंने न केवल उग्रवादियों के कमांडर को मार गिराया बल्कि छह अन्य को भागने पर मजबूर कर दिया। उनकी इस वीरता के लिए 19 जनवरी को उन्हें कोलकाता में सेना मेडल से नवाजा गया। क्षेत्र के सैन्य अधिकारी को यह सम्मान मिलने से उनके गांव ढकाड़ा सहित पूरी रवाईं घाटी में हर्ष व्याप्त है। प्रधान संगठन अध्यक्ष सोबेंद्र राणा, राजपाल पंवार, त्रिभुवन राणा, चंद्रमोहन आदि ने उनकी बहादुरी की सराहना की।