उत्तरकाशी। ओम मानव जन जागृति सेवा संस्थान, ग्राम पंचायत मातली एवं कबीर निर्माण मंदिर की ओर से मातली में 20 से 27 नवंबर तक दैवीय आपदा निवारण के लिए 21 कुंडीय यज्ञ व संत समागम का आयोजन होगा।
मातली स्थित भगवान कपिल मुनि मंदिर प्रांगण में सोमवार को भूमि पूजन एवं ध्वजा स्थापित की गई। इस मौके पर गणेश महाराज एवं स्वामी कुमार महाराज ने कहा कि बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता के साथ ही अन्य देव डोलियों की मौजूदगी में इस धार्मिक अनुष्ठान में हरिद्वार और बनारस के विद्वानों के प्रवचन, भजन संध्या, कृष्ण लीला का आयोजन भी किया जाएगा। जनपद में बाढ़ के कारण मरे लोगों की आत्मा की शांति व विश्व कल्याण के लिए यज्ञ व संत समागम का आयोजन किया जा रहा है।