उत्तरकाशी। शहर में धनतेरस और दिवाली के लिए बाजार सज गए हैं। करीब 55 दोपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। हालांकि सोना-चांदी के मूल्य में बेतहाशा तेजी से सर्राफा बाजार में कम ही ग्राहक पहुंच रहे हैं।
शहर के हनुमान चौक, मुख्य बाजार, कालीकमली, भटवाड़ी रोड, ज्ञानसू, जोशियाड़ा, भैरव चौक आदि बाजार दिवाली के लिए सज गए हैं। धनतेरस के लिए बर्तन से लेकर सर्राफा और दोपहिया वाहन शोरूम मालिकों ने अपने प्रतिष्ठान को खास तौर पर सजाया है। ज्ञानसू में दोपहिया वाहन शोरूम के मालिक दिनेश सुयाल ने बताया कि नवरात्र से अब तक उनके पास 55 दोपहिया वाहनों की धनतेरस के लिए बुकिंग हुई है। इधर, सर्राफा कारोबारी शिवनरेश सोनी ने बताया कि जब तक सोने-चांदी के दाम बढ़ने से कम ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। धनतेरस पर लोग ज्यादातर चांदी के सिक्के, गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते हैं।