फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमुख पहुंच चुके 50 पर्यटक

Sun, 23 Apr 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम खुशगवार होने के बाद देशी-विदेशी पर्यटक जिले के हिमाच्छादित पर्यटन स्थलों का दीदार करने पहुुंचने शुरू हो गए हैं। बीते दिनों 15 अप्रैल को गंगोत्री नेशनल पार्क का गेट खुलने के बाद अभी तक गोमुख और तपोवन क्षेत्र में करीब 50 लोग ट्रैकिंग का लुत्फ उठा चुके हैं।
विज्ञापन


इस बार मौसम पर्यटन के लिए आदर्श बना हुआ है। निखर कर समाने आए हिमाच्छादित पर्यटन स्थलों का नजारा देखने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक यहां पहुंचने लगे हैं। पर्यटकों की आवाजाही शुरू होने से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे भी खिल गए हैं।

बीते दिनों 18 अप्रैल को दिल्ली, ब्राजील, अलवेरिया का दल गोमुख व तपोवन ट्रैकिंग के लिए पहुंचा। यहां पर्यटकों ने गोमुख व तपोवन में दो-तीन दिन रह कर हिमाच्छादित स्थलों का लुत्फ उठाया। दल में शामिल स्नो स्पाइडर ट्रैक एवं टूर के भागवत सेमवाल ने बताया कि पर्यटकों की आवाजाही शुरू होने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने लगा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते दो साल आपदा के चलते यहां रोजगार कुछ हद तक धीमा पड़ गया था, लेकिन इस बार मौसम ट्रैकिंग के लिए अच्छा है। भागवत सेमवाल ने बताया कि उनके अभी तक तीन दल गोमुख तपोवन ट्रैकिंग के लिए जा चुके हैं। वहीं गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि नेेशनल पार्क के गेट खुलने के बाद 15 अप्रैल से अभी तक करीब 50 सैलानी ट्रैकिंग के लिए आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें