फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: नौगांव में 47 खाद्य पदार्थों के नमूने हुए फेल

Wed, 21 May 2025 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों से खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए थे 156 सैंपल
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की मिलावट को रोकने और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से मसाले, तेल, मिठाई, दालें और दुग्ध पदार्थों के 156 सैंपल जांच के लिए भरे गए। जांच के बाद 47 खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हो गए।
उपायुक्त लैब विरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चारधाम यात्रा मार्ग के नौगांव, बड़कोट, खरादी, हनुमानचट्टी और स्याना चट्टी में खाद्य पदार्थों के 156 नमूने जांच के लिए भरे। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई दुकानों में एक्सपायर हुई खाद्य सामग्री भी पकड़ी, जिन्हें दुकानदार को कड़ी चेतावनी के बाद नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर लैब विरेंद्र बिष्ट ने बताया कि यमुनोत्री और गंगोत्री यात्रा मार्ग पर पहली बार मोबाइल खाद्य विश्लेषण शाला का उपयोग किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा, कनिष्ठ विश्लेषक खाद्य रमेश जोशी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष कबूल पंवार, नगर अध्यक्ष जगदीश असवाल, हरदेव सिंह राणा, जगेंद्र दत्त नौटियाल, अनिल कुकरेजा, भगत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें