फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिला योजना का 40 फीसदी स्वरोजगार कार्यों पर खर्च होगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तरकाशी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कहा कि बाहरी क्षेत्रों से लौट रहे प्रवासियों के लिए स्वरोजगार की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, डेयरी विकास, मोटरसाइकिल योजना आदि के नाम गिनाए। कहा कि जिला योजना का 40 प्रतिशत बजट स्वरोजगार योजनाओं में खर्च किया जाएगा। जनपद में सांकरी, जखोल, नैटवाड़, धारी कलोगी, पिपली धनारी, हर्षिल एवं यमुनोत्री-गंगोत्री में सहकारी बैंक के एटीएम खोले जाएंगे।
विज्ञापन

मौके पर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, हरीश डंगवाल, विजय संतरी, जगत चौहान, सुधा गुप्ता, विनीता रावत, बर्फी भक्ति, विजयपाल मखलोगा आदि मौजूद रहे।
बड़कोट यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के साथ मिलकर राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट के बहुद्देशीय सभागार में कॉलेज की पत्रिका ‘युग शैल’ का विमोचन किया। शौर्य पटल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ कुमार ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रभारी मंत्री ने कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र, आयुष किट देकर सम्मानित भी किया। उत्तरकाशी में मौके पर डॉ. पुष्पांजलि आर्य, डॉ. विजय बहुगुणा, डॉ. युवराज शर्मा, जबकि बड़कोट में पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत, रणवीर रावत, सुनील थपलियाल, जेपी बहुगुणा, विशालमणि रतूड़ी, आनंद राणा, अमरजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सीएचसी चिन्यालीसौड़ में 20 दिन के भीतर अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने का भरोसा दिलाया। मौके पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष विक्रम रावत, पूनम रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें