फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारगांव धनारी में लगेगा 4.8 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में सोलर पावर प्लांट द्वारा ऊर्जा उत्पादन की मुहिम जोर पकड़ती जा रही है। हाल ही में इंद्रा टिपरी गांव में 200 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट के उद्घाटन के बाद बुधवार को पुजारगांव धनारी में 4.8 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट की बुनियाद रखी गई।
विज्ञापन

बुधवार को पुजारगांव धनारी में भूमि पूजन के साथ 4.8 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास किया गया। श्री धनेश्वर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से प्लांट लगाया जा रहा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार ने बताया कि बुधवार को भूमि पूजन के साथ प्लांट की स्थापना का कार्य शुरू किया जा रहा है। परियोजना अधिकारी वंदना ने बताया कि प्लांट को जल्द तैयार कर इससे विद्युत उत्पादन शुरू किया जाएगा। ऊर्जा निगम के ईई मनोज गुसाईं ने बताया कि प्लांट से उत्पादित बिजली ऊर्जा निगम द्वारा क्रय की जाएगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, ऊर्जा निगम के एसडीओ एसपी पोखरियाल, कंपनी के पार्टनर गौरव अग्रवाल, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें