फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र के बाशिंदों के सहयोग और विश्वास से ऊंचा हुआ भारतीय सेना का मनोबल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक मुरलीधर के नेतृत्व में देश के सीमावर्ती क्षेत्रों के भ्रमण पर निकली टीम ने नेलांग वैली का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं को सुरक्षित रखकर ही समर्थ एवं समृद्ध भारत के सपने को साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन

बीते 4 अक्तूबर को शुरू हुए अभियान के तहत बीते दिनों टीम उत्तरकाशी पहुंची। टीम ने नेलांग वैली में जाढ़ूंग तक पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही सीमा की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों, सेना के जवानों, बॉर्डर पर कार्य कर रहे मजदूरों तथा सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों से संवाद कर जानकारियां जुटाईं। लौटते हुए उन्होंने भटवाड़ी और उत्तरकाशी मुख्यालय पर भी लोगों से संवाद किया।
जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक मुरलीधर ने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित होंगी तभी समर्थ एवं समृद्ध भारत की बुनियाद मजबूत की जा सकती है। वर्तमान में भारतीय सेना ने चीन की विस्तारवादी नीति को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना अत्याधुनिक संसाधनों से लैस है। नेलांग एवं जाढ़ूंग गांव का पुन: आबाद करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इस पर मंथन के बाद ही निर्णय हो सकता है। हालांकि उन्होंने सामरिक एवं विकास की दृष्टि से ईको सेंसिटिव जोन वाले हिस्से में भी गंगोत्री हाईवे के चौड़ीकरण की पैरवी की। इस मौके पर संघ के क्षेत्र शारीरिक प्रमुख नरेश कुमार, विभाग सह संघ चालक गुलाब सिंह नेगी, विभाग प्रचारक राजपुष्प, जिला प्रचारक चंदन, गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, हरीश डंगवाल, विजयपाल मखलोगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें