फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 से तीन मई तक नहीं मिलेगी छुट्टी : डीएम

Tue, 25 Apr 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीसी कक्ष में चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम यात्रा की सभी तैयारियों चाक चौबंद करें। उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल से 3 मई तक किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को अवकाश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों धाम यात्रा मार्ग पर पेयजल, विद्युत, पार्किंग, शौचालय, साफ-सफाई, सड़क एवं स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। संवेदनशील स्थान पर जनरेटर की व्यवस्था बनाए रखें। सफाई कर्मियों की तैनाती के समय एवं मोबाइल नंबर संबंधित शौचालय एवं स्थानों पर लिखें।

डीएम ने हेलगुगाड़, पालीगाड़ आदि स्थानों पर सड़क बंद होने के दौरान यात्रियों के आवाजाही को सरकारी वाहनों को उपयोग में लाने को कहा। बैठक में एसपी ददनपाल, एडीएम पीएल शाह, एसडीएम नितिका खंडेलवाल, रोहित मीणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें