फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम की अवैध खेती करने वाले 21 ग्रामीणों को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरी प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ राजस्व विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। अफीम की अवैध खेती में संलिप्त 21 ग्रामीणों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

मोरी क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में अफीम की अवैध खेती के मामले सामने आते रहे हैं। नारकोटिक्स एवं राजस्व विभाग द्वारा समय-समय पर क्षेत्र में अभियान चलाकर अफीम की खेती नष्ट करने के साथ ही इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है। मोरी के नायब तहसीलदार बलवीर शाह ने बताया कि लैब से आई रिपोर्ट में अफीम की पुष्टि होने पर इसकी खेती में संलिप्त सट्टा, भीतरी, हडवाड़ी, सेवा एवं खन्यासणी गांव के 21 लोगों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसमें अमर लाल, खरपत सिंह, उस्ताज सिंह, रामलाल, बंका सिंह, पंदरू लाल, सिम्धू लाल, भीमी लाल, रतन चंद, गुणस लाल, दयालू, सुरम दास, भुंदरू, विनोद शर्मा, पंदी लाल, जिंदू, सुनपुर, किरींद्र लाल, कुमदास, नत्थी सिंह एवं अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें