कोविड-19 महामारी के खिलाफ चल रही जंग में सतलुज जल विद्युत निगम फाउंडेशन ने भी मदद के हाथ बढ़ाए हैं। फाउंडेशन की ओर से कोरोना जांच के लिए दो ट्रूनेट मशीन की खरीद के लिए प्रशासन को 17.92 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई।
बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी पहुंचे फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने दो ट्रूनेट मशीन की खरीद के लिए 17.92 लाख रुपये की वित्तीय मदद का चेक डीएम को सौंपा। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि फाउंडेशन से मिली वित्तीय मदद से यमुना घाटी के लिए दो ट्रूनेट मशीनें खरीदी जा रही हैं। डीएम ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों के साथ ही खांसी, जुकाम, बुखार आदि बीमारियों से ग्रस्त लोगों से सैंपलिंग कराने की अपील की।